PU LLB Result 2025 Download Link: पंजाब यूनिवर्सिटी एलएलबी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने इस PU LLB (3 years) Entrance Test 2025 में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट pglaw.puchd.ac.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया गया था, जबकि उसी दिन प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई थी। इसके बाद July 1, 2025 तक आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने (केवल e-mail के जरिये) का मौका दिया गया था। ऑब्जेक्शन का जवाब अपलोड करना और क्रॉस-ऑब्जेक्शन आमंत्रित करना (केवल ई-मेल के माध्यम से) 7 जुलाई, 2025 तक किया गया था।
इसके बाद से लगातार अभ्यर्थी रिजल्ट पर नजरें लगाए बैठे थे, बता दें, अब उम्मीदवार PU LLB Result 2025 Download Link तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
PU LLB Result 2025: How to check
पंजाब यूनिवर्सिटी एलएलबी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट सिंपल इन स्टेप्स को फॉलो करें
1. सबसे पहले pglaw.puchd.ac.in पर जाएं।
2. PU LLB Result 2025 link पर क्लिक करें।
3. नया पेज खुलेगा, जहां login details डालें।
4. submit पर क्लिक करें, PU LLB Result 2025 Online स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. PU LLB Result 2025 Download करें।
इन परिणामों में प्रवेश परीक्षा में कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट सूची में शामिल है। एसससी, एसटी और ओबीसी सहित आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 15 प्रतिशत है।
