एजुकेशन

PSEB Supplementary Exam 2026: 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, 4 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय या अंक सुधार के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब pseb.ac.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

Image

PSEB

PSEB Supplementary Exam 2026 Schedule OUT: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय या अंक सुधार के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब pseb.ac.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षा 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। वहीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 6 जुलाई से 10 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होगी। यह परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए है जो किसी एक या दो विषय में फेल हो गए थे, अपने नंबर बढ़ाना चाहते हैं, अतिरिक्त सब्जेक्ट देना चाहते हैं या दोबारा परीक्षा में बैठना चाहते हैं।

डेटशीट चेक करने की सलाह

PSEB ने छात्रों को कहा है कि वे सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट डाउनलोड करके अपनी परीक्षा की तारीख और समय ध्यान से देख लें। परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी होगा। एग्जाम हॉल में सिर्फ वही चीजें ले जाएं जिनकी इजाजत है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।

PSEB

PSEB

एडमिट कार्ड जल्द आएंगे

बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड आने के बाद छात्र उसमें नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट, परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी जरूर चेक करें। अगर कोई गलती मिले तो तुरंत अपने स्कूल या Punjab Board ऑफिस से संपर्क करके करेक्शन करवाएं। बिना सही एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।

आखिरी दिनों में ऐसे करें तैयारी

चूंकि 10वीं की परीक्षा सिर्फ तीन दिन की है और 12वीं की पांच दिन में पूरी होगी, इसलिए समय कम है। छात्रों को सलाह है कि पिछले साल के पेपर और सैंपल पेपर सॉल्व करें। जिन विषयों में फेल हुए हैं, उन पर फोकस करें और बोर्ड पैटर्न के हिसाब से रिवीजन करें। PSEB ने कहा है कि एडमिट कार्ड रिलीज, परीक्षा से जुड़े गाइडलाइन्स और अन्य अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड पर लिखे सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article