एजुकेशन

PSEB Exam 2027: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने का शेड्यूल जारी

PSEB Exam 2027: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब स्कूलों को तय समय के अंदर अपने यहां पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Image

पंजाब बोर्ड 2027 कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म

PSEB Exam 2027: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab Board) ने फरवरी/मार्च 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की रेगुलर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह जानकारी स्कूलों और संबंधित संस्थानों की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध कराई गई है। बोर्ड कार्यालय की ओर से यह सूचना 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। अब स्कूलों को तय समय के अंदर अपने यहां पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

PSEB ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा फॉर्म और फीस से जुड़ा पूरा काम समय पर करें। स्कूल अपनी लॉगिन आईडी के जरिए संबंधित शेड्यूल देख सकते हैं।

बोर्ड ने साफ किया है कि अगर कोई स्कूल तय समय में जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो देरी या चूक की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी। संबद्ध या मान्यता प्राप्त संस्थानों के खिलाफ बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।

जानकारीविवरण
बोर्डपंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB)
कक्षाएं10वीं और 12वीं
परीक्षारेगुलर बोर्ड परीक्षा
परीक्षा सत्रफरवरी/मार्च 2027
शेड्यूलस्कूल की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध
प्रक्रियापरीक्षा फॉर्म और फीस जमा करना

सरकारी स्कूलों के लिए भी निर्देश

सरकारी स्कूलों के मामले में भी बोर्ड ने जिम्मेदारी तय की है। अगर कोई सरकारी स्कूल निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो इसकी जानकारी संबंधित शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजी जाएगी।

इसके बाद नियमों के अनुसार संबंधित प्रिंसिपल या हेड टीचर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में स्कूलों के लिए जरूरी है कि वे अपनी लॉगिन आईडी पर जारी शेड्यूल को समय पर देखें और विद्यार्थियों से जुड़ी सभी परीक्षा औपचारिकताएं तय समय के अंदर पूरी करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article