PSEB Punjab Board 8th 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (Punjab Board 8th 12th Result 2024) आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। हालांकि, रिजल्ट की लिंक कल यानी 1 मई को एक्टिव होगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी पंजाब बोर्ड 8वीं 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
PSEB Class 12th Result 2024: ऐसा रहा पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 2,84,452 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 2,64,662 को सफल घोषित किया गया है। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 93.04 फीसदी दर्ज किया गया है, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 90.74 फीसदी और लड़कियों का 95.74 फीसदी रहा। बता दें कि 12वीं में एकमप्रीत सिंह ने टॉप किया है। वहीं, मुक्तसर साहिब दूसरे और अश्विनी तीसरे स्थान पर हैं।
PSEB Class 8th Result 2024: पंजाब बोर्ड 8वीं में किसने मारी बाजी
पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में इस साल कुल 2,91,917 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 2,86,987 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। इस हिसाब से 8वीं में 98.31 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.83 फीसदी और लड़कों का 97.84 रहा। वहीं, टॉपर की बात करें तो कक्षा 8वीं में हरनूरप्रीत कौर और भाई रूपा ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, गुरलीन कौर ने दूसरे और अरमानदीप सिंह ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।
How to download PSEB Class 8th 12th Result 2024
- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 8वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
PSEB Punjab Board Result 2024: पंजाब बोर्ड पासिंग मार्क्स
पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 30 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 3808 केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक हुई थी। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 7 मार्च से 27 मार्च तक हुई थी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
