PSEB 5th Result 2025 Release Date: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा, जानें किस साइट पर जारी होगा पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट? पिछले साल का कैसा गया था रिजल्ट? पिछले साल कब जारी हुआ थ परिणाम, देखें इस साल कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट
सबसे पहले ये बता दें, कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अभी तक PSEB Class 5th Result 2025 Date की घोषणा नहीं की है। राज्य में कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने पर परिणाम देख सकेंगे।
PSEB Class 5th Result 2025 Website
कक्षा 5 के परिणाम PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे। कक्षा 5वीं के परिणाम थर्ड-पार्टी रिजल्ट वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। छात्रों को अपना परिणाम देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने नाम या रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
PSEB कक्षा 5 का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा, जिसे बोर्ड के अधिकारी आयोजित करेंगे। परिणामों के साथ, टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत और लिंग-वार विवरण प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए जाएंगे।
पिछले साल का डाटा
2024 में, PSEB 5वीं का परिणाम 1 अप्रैल को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 2 अप्रैल को जारी किया गया था। कुल पास प्रतिशत 99.84% था।
2023 में, पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम 6 अप्रैल को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 7 अप्रैल को जारी किया गया था, कुल पास प्रतिशत 99.69% था।
चूंकि आज से अप्रैल शुरू हो गया है, ऐसे में कभी भी PSEB 5th Class Result 2025 की घोषणा की जा सकती है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें PSEB Class 5th Result 2025 Roll Number से देखा सकेगा।
