एजुकेशन

Punjab board 12th result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 10 सेकंड में ऐसे करें चेक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 24, 2023, 02:59 PM IST

Punjab board 12th result 2023: पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी थी, वह pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

PSEB Punjab board 12th result 2023

Punjab board 12th result 2023: पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी थी, वह pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। छात्रों को सलाह है कि वे पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। जानकारी के अनुसार, इस बार पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 92.47% रहा है। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे।

PSEB 12th Result 2023 Toppers

पंजाब बोर्ड में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 फीसदी और लड़कों का 90.25 फीसदी रहा। टॉपर्स की बात करें तो मनसा की सुजान कौर ने टॉप किया है। इस परीक्षा में कुल 2,96,709 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 2,74,378 पास हुए हैं। पिछले साल पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 3,01,700 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें से 96.96 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। बीते साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट डाउन रहा है।

PSEB 12th Result 2023: ऐसे करें चेक

PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां PSEB 12th Result 2023 लिखा हो।

रेजिमेंटेशन नंबर / रोल नंबर दर्ज करें।

आपका PSEB 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

PSEB 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे, इसे डाउनलोड करें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article