PSEB 10th Result 2023, Punjab Board Class 10th Result 2023 Date and Time: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 26 मई को सुबह 11.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
PSEB Class 10th Result 2023 LIVE - कब हुई 10वीं परीक्षा
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 13 अप्रैल तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इंटर की परीक्षा में लगभग 2.5 लाख और हाईस्कूल में 3 लाख से अधिक स्टू़डेंट्स शामिल हुए थे। बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 24 मई को जारी कर दिया गया था। वहीं, 10वीं के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। ध्यान रहे कि पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
How to download PSEB Punjab Board Class 10th Result 2023
- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी। पंजाब बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें
