एजुकेशन

PSEB Punjab Board 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक, pseb.ac.in पर करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 18, 2024, 12:25 PM IST

PSEB Punjab Board 10th Result 2024, Sarkari Result 2024 pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं रिजल्ट का लिंक आज आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

PSEB 10th Result 2023

PSEB Punjab Board 10th Result 2024, Sarkari Result 2024, pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं रिजल्ट का लिंक आज सुबह 8 बजे एक्टिव कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर मार्क्स चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को PB10<रोल नंबर> टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। अब 10वीं रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

PSEB Class 10th Result 2024: इतने स्टूडेंट्स हुए पास

पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल कुल 281327 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से कुल 274400 ने सफलता हासिल की है। वहीं, कुल पास प्रतिशत 97.54% दर्ज किया गया है। इस साल संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गगनदीप कौर ने 650 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, नवजोत ने दूसरे और हरमन कौर ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।

PSEB Class 10th Result 2024: शिक्षा मंत्री ने घोषित किया रिजल्ट

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा कल यानी 26 मई को सुबह 11.30 बजे शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी गई थी। हालांकि, रिजल्ट की लिंक आज वेबसाइट पर एक्टिव की गई है। सभी स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download PSEB Punjab Board Class 10th Marksheet 2024

  • पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
PSEB Punjab Board 10th Result 2023 Out: Direct Link

PSEB Punjab Board 10th Result 2024: स्क्रूटनी का मिलेगा मौका

पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। बता दें कि स्क्रूटनी के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article