PSEB Punjab Board 10th Result 2023, Sarkari Result 2023, pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac और indiaresults.com.in पर लिंक एक्टिव होने के बाद रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।
PSEB Class 10th Result 2023: गगनदीप कौर ने मारी बाजी
जारी सूचना के अनुसार, इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 97.56% दर्ज किया गया है। इस साल 10वीं में गगनदीप कौर ने 650 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, नवजोत ने दूसरे और हरमन कौर ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।
PSEB Class 10th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 3 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी।
How to download PSEB Punjab Board Class 10th Marksheet 2023
- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बीते साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 3,11,545 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 3,08,627 स्टूडेंट्स को पास और 126 को फेल घोषित किया गया था। साल 2022 में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 99.34% दर्ज किया गया था। जबकि, लड़कों का सफल प्रतिशत 98.83% था।
