एजुकेशन

तमिलनाड़ु के प्रणव ने रचा इतिहास, 17 की उम्र में हासिल की 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप, ब्राउन यूनिवर्सिटी में करेंगे पढ़ाई

तमिलनाडु के 17 वर्षीय प्रणव इलंगो ने अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया है। इरोड के रहने वाले प्रणव को अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए करीब 3.55 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है।

Image

तमिलनाडु के प्रणव इलांगो ने रचा इतिहास

तमिलनाडु के 17 वर्षीय प्रणव इलंगो ने अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया है। इरोड के रहने वाले प्रणव को अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए करीब 3.55 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। यह यूनिवर्सिटी अमेरिका की आइवी लीग संस्थानों में शामिल है और यहां दाखिला हासिल करना बेहद प्रतिस्पर्धी माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राउन यूनिवर्सिटी से उन्हें करीब 90 फीसदी स्कॉलरशिप मिली है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस वित्तीय सहायता की कुल राशि करीब 4.28 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 3.55 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रणव फिलहाल CS Academy में पढ़ाई कर रहे हैं और 2026 की कक्षा के छात्र हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रणव की कहानी यह दिखाती है कि छोटी उम्र में सही दिशा, लगातार मेहनत और किसी विषय के प्रति गहरी रुचि से दुनिया के बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है। अब इरोड से निकलकर प्रणव की अगली मंजिल अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी है, जहां वे अपनी नई शैक्षणिक यात्रा शुरू करेंगे।

गणित में हासिल कर चुके हैं बड़ी उपलब्धि

प्रणव गणित में वर्ल्ड टॉपर रह चुके हैं। 2023-24 के क्रैंब्रिज इंटरनेशनल मैथ्स परीक्षा में उन्हें Outstanding Cambridge Learner Award के तहत वर्ल्ड टॉपर के रूप में मान्यता मिली थी। उस समय भारत में क्रैंब्रिज इंटरनेशनल मैथ्स IGCSE में यह उपलब्धि हासिल करने वाले करीब 30 छात्रों में प्रणव शामिल थे। प्रणव का इंट्रेस्ट सॉफ्टवेयर, एंटरप्रेन्योरशिप, इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में है।

ब्राउन यूनिवर्सिटी ही क्यों चुनी?

प्रणव को ब्राउन के अलावा द यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग की ओर से भी 100 फीसदी स्कॉलरशिप का ऑफर मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी को उसके ओपन कैरिकुलम की वजह से चुना। इस व्यवस्था में छात्रों को अपने पसंद के विषयों को अलग-अलग क्षेत्रों के साथ जोड़कर पढ़ने की सुविधा मिलेगी। 1764 में स्थापित ब्राउन यूनिवर्सिटी अमेरिका की प्रतिष्ठित आइवी लीग यूनिवर्सिटीज में शामिल है!

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article