एजुकेशन

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिस के 545 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

PNB LBO Recruitment 2026 Last Date Today: पंजाब नेशनल बैंक में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 (JMGS-I) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर आज यानी 16 अगस्त को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती आईबीपीएस के रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए की जा रही है।

Image

PNB LBO Recruitment 2026 Last Date Today: पीएनबी में लोकल बैंक ऑफिस के 545 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

PNB LBO Recruitment 2026 Last Date Today: पीएनबी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 (JMGS-I) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर आज यानी 16 अगस्त को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में यदि आपने भी आवेदन नहीं किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 545 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। बता दें यह भर्ती इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) के रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए की जा रही है। इसके लिए नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी किया गया था।

PNB LBO Recruitment 2026 Qualifcation: पीएनबी एलबीओ के लिए क्वालिफिकेशन

यहां आवेदन के लिए योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। 9 अगस्त 2026 तक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी भी सरकारी बैंक या RRB में क्लेरिकल या ऑफिसर लेवल पर कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है। ये अनुभव भी 9 अगस्त तक का होना चाहिए। इसके अलावा जिस राज्य से भर रहे हो वहां की लोकल भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना आनी चाहिए। बाद में LLPT टेस्ट भी होगा।

PNB LBO Recruitment 2026: इन राज्यों में होगी भर्ती

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असम में 85 पदों पर, पश्चिम बंगाल में 80, कर्नाटक में 78, गुजरात में 77, महाराष्ट्र में 67, तमिलनाडु में 51 और तेलंगाना में 41 पदों पर भर्ती की जाएगी। बाकी वैकेंसी दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटी गई हैं, जिनमें नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जगहें शामिल हैं।

PNB LBO Recruitment 2026 Selection Process: पीएनबी एलबीओ का सेलेक्शन प्रोसेस

पीएनबी एलबीओ के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार, एप्लीकेशन की स्क्रीनिंग के लिए पात्र होंगे। इसके बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होगा। लिखित परीक्षा में 150 मार्क्स के 150 सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 180 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, और जनरल, बैंकिंग और इकोनॉमी अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होता है। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाते हैं।

PNB LBO Recruitment 2026 Salary: पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर की सैलरी

यहां सैलरी की बात करें तो बेसिक सैलरी 48480 से शुरू होकर 85920 तक दी जाती है। इसके अलावा DA, HRA या लीज हाउस, CCA, मेडिकल इंश्योरेंस, LTC, रिटायरमेंट बेनिफिट सब मिलेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article