एजुकेशन

Plus One Admission First Allotment List 2026 Released: जारी हुई केरल प्लस वन ए़़डमिशन के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट, ऐसे करें चेक

Plus One Admission First Allotment List 2026 Released: डायरेक्टरेट ऑफ जनरल एजुकेशन (DGE) ने 2026-27 सेशन प्लस वन यानी हायर सेकेंडरी एडमिशन का पहला अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

Plus One Admission First Allotment List 2026: यहां देखें केरल प्लस वन एडमिशन फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट

Plus One Admission First Allotment List 2026 Released: डायरेक्टरेट ऑफ जनरल एजुकेशन (DGE) ने 2026-27 सेशन के लिए सिंगल विंडो प्लस वन एडमिशन अलॉटमेंट जारी कर (Plus One Admission First Allotment List 2026) दिया है। कुल 3,15,874 जनरल सीटों के लिए 4,44,772 एप्लीकेशन प्रोसेस (Plus One Admission First Allotment List) किए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें अलॉटमेंट के पहले राउंड में कुल 2,46,638 सीटें अलॉट की गई, जिससे राज्य में अलग-अलग कोटे और कम्युनिटी रिजर्वेशन के तहत 71,264 सीटें खाली रह गई। मलप्पुरम 82,753 आवेदनों के साथ राज्य में सबसे आगे बना हुआ है। इस जिले में राज्य में सबसे ज्यादा सीटें आवंटित की गई, जिसमें 40,554 छात्रों को जगह मिली।

इतनी सीटें खाली बची

इसके बाद 17,301 सीटें खाली बची, इसके लिए कुल 42,199 छात्र शामिल हैं। खास बात यह है कि जिले का जनरल मेरिट कोटा पूरी तरह से भर चुका है और सभी 26,844 उपलब्ध सीटें आवंटित कर दी गई हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अलॉटमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Kerala Plus One Admission First Allotment List 2026: यहां चेक करें फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट

  • ऐसे चेक करें पहली अलॉमेंट लिस्ट
  • सबसे पहले hscap.kerala.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर First Allotment Results (Both Merit Quota & MRS) Published लिंक पर क्लिक करें।
  • सीट अलॉटमेंट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Plus One Admission 2026 Date: कब होगा एडमिशन

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पहली अलॉटमेंट लिस्ट के आधार पर एडमिशन 15 जून 2026 से शुरू हो जाएंगे। छात्र 17 जून 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित स्कूल में जाकर अपना एडमिशन करवा सकते हैं।

Kerala Higher Secondary Admission: एडमिशन के लिए माता पिता के साथ जाएं

एडमिशन के लिए छात्रों को अपने माता पिता या अभिभावक के साथ ही एडमिशन के लिए अपने स्कूल जाना होगा। साथ ही एडमिशन के लिए अलॉटमेंट लेटर के पहले पेज पर छात्र व माता पिता दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article