एजुकेशन

PGCIL Recruitment 2026: पावर ग्रिड में 660 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2026, 12:43 PM IST

PGCIL Recruitment 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 660 नॉन एग्जिक्युटिव पदों के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए उम्मीदवार powergrid.in से ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

PGCIL Recruitment 2026

PGCIL Recruitment 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Ltd) ने हाल ही में 660 रिक्तियों के पर बड़ी भर्ती निकाली है, जिसमें विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि भर्ती से PGCIL ने 17 अप्रैल को इस भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो गई है। PGCIL में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं वह भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के अंतिम तिथि, आवेदन प्रक्रिया, पदों की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी विस्तार में देते हैं।

PGCIL Recruitment 2026: पदों की जानकारी

PGCIL नॉन-एग्जीक्यूटीव पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी जैसे पद शामिल है। यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नॉर्दर्न रीजन I, II और III, राजस्थान प्रोजेक्ट, ईस्टर्न रीजन- I, II और III, नॉर्थ ईस्टर्न रीजन, ओडिशा प्रोजेक्ट, साउदर्न रीजन-I, II और III, वेस्टर्न रीजन- I, II और III के लिए है।

PGCIL Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। डिप्लोमा ट्रेनी के लिए संबंधित विषय में तीन साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है, जिसमें 70 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। जबकि जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (HR) के लिए बीबीए, बीबीएम या बीबीएस आदि में अंडर ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए, जिसमें 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (F&A) पद के लिए इंटर CA या इंटर CMA होना अनिवार्य है. इसके अलावा जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (सर्वे) के लिए संबंधित ट्रेड में ITI की योग्यता होनी अनिवार्य है।

PGCIL Recruitment 2026: आयु सीमा

भर्ती के लिए आवेनद करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी।

PGCIL Recruitment 2026: आवदेन की अंतिम तिथि

PGCIL के 660 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 बताई जा रही है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

PGCIL Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीद powergrid.in पर जाना है।
  • वहां भर्ती के करियर के सेक्शन में जाना है।
  • दी गई भर्ती पर क्लिक करना है और आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी है।
  • आवेदन के लिए मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर करें।
  • फिर आवेदन में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज लगाएं और आवेदन फॉर्म भरें।
  • सबमिट करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।

PGCIL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 300 रुपये है और जेटीटी सर्वे पद के लिए 200 रुपये है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।

End of Article