एजुकेशन

JKBOSE 12th Result 2026: जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, jkresults.nic.in से चेक करें मार्कशीट

JKBOSE 12th Result 2026: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

JKBOSE 12th Result 2026: जेके बोर्ड रिजल्ट

JKBOSE 12th Result 2026: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। JKBOSE 12th Result 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि बोर्ड मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। हालांकि, रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, JKBOSE आमतौर पर मई महीने में 12वीं का रिजल्ट जारी करता है। ऐसे में इस बार भी इसी समय के आसपास परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेगा।

इस वर्ष जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं सॉफ्ट और हार्ड जोन में अलग-अलग शेड्यूल के तहत आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। जैसे ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होगी, बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर देगा।

ऐसे चेक करें JKBOSE 12वीं का रिजल्ट 2026

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘JKBOSE 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करें और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। साथ ही, रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article