एजुकेशन

Patna School Closed: गर्मी का कहर! पटना में 20 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, 6 से 8वीं तक की कक्षाओं का समय बदला

Patna School Closed: पटना में भीषण गर्मी के कारण कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूल 20 जून तक बंद करने का आदेश दिया गया है। साथ ही कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

Image

Patna School Closed: पटना में 20 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

Patna School Closed, School Closed In Patna, Bihar: देश के ज्यादातर राज्य गर्मी से जूझ रहे हैं और अब हीटवेव हालत खराब कर (Patna School Closed) रही है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में लगातार तापमान बढ़ने के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो (School Closed In Patna) गया है। पटना में भीषण गर्मी के कारण, 5वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 20 जून तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं कक्षा 6 से 8 तक कक्षाओं का संचालन सुबह 10:30 बजे तक ही होगा। प्रशासन ने बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में बढ़ते तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मैं, डॉ. त्यागराजन एस.एम., जिला दण्डाधिकारी, पटना, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 20 जून 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाता हूं।

Patna School Closed

Patna School Closed

साथ ही कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। यह आदेश 15 जून 2026 से 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश 14 जून 2026 को मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर से जारी किया गया।

Patna School Reopen: कब खुलेंगे स्कूल

बता दें पटना में कक्षा 5वीं तक के स्कूल अब 21 जून 2026 से खुलेंगे। यहां लगाता बढ़ते तापमान और लू के चलते 20 जून तक कक्षा 5वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। ध्यान रहे जिलाधिकारी के इस आदेश का पालन सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूलों को करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article