एजुकेशन

परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने वालों के लिए PPC किट गिफ्ट, जानें छात्रों को क्या-क्या मिलेगा

Pariksha Pe Charcha 2025 Date and Time: सीबीएसई, ICSE समेत कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से एक बार फिर बात करने वाले हैं। इसके लिए परीक्षा पे चर्चा का 8वां सेशन इस साल आयोजित होने वाला है। परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है और इसमें रिकॉर्ड संख्या में आवेदन फॉर्म भरे गए हैं।

Image

परीक्षा पे चर्चा 2025

Photo : Times Now Digital

Pariksha Pe Charcha 2025 Date and Time: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से परीक्षा पे चर्चा के 8वें सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से एक बार फिर बात करने वाले हैं। परीक्षा पे चर्चा के लिए तारीख (PPC 2025 Date) अभी घोषित नहीं हुई है। हालांकि, फरवरी माह के पहले हफ्ते में पीएम मोदी छात्रों से बात कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने अभी तक परीक्षा पे चर्चा 2025 की तिथि घोषित नहीं की है। बता दें कि पिछले साल PPC 2024 का आयोजन 29 जनवरी को किया था। ऐसे में इस साल भी इसी के आसपास परीक्षा आयोजित हो सकती है। वहीं, पिछले साल सुबह 11 बजे से पीएम मोदी ने छात्रों से बात करना शुरू किया था।

What is in PPC Kit: परीक्षा पे चर्चा किट में क्या होगा?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। इसके लिए मुख्य इवेंट में 2500 कैंडिडेट्स ही हिस्सा ले सकेंगे। इसमें चुने गए 2500 छात्रों को, शिक्षा मंत्रालय की तरफ से PPC किट मिलेगी। पीपीसी किट में एक बैग, एक नोटबुक, एक पेन, एक बैज और प्रशंसा प्रमाण पत्र जैसी वस्तुओं का एक सेट होता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री की हस्ताक्षरित तस्वीर वाली एक डिजिटल स्मारिका भी मिलेगी।

परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने वालों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसके लिए सर्टिफिकेट डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा पे चर्चा का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट mygov.in पर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य

परीक्षा पे चर्चा, एक बड़ी पहल- 'एग्ज़ाम वॉरियर्स' का हिस्सा है। इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं, ताकि युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल तैयार किया जा सके। यह एक ऐसी पहल है जो आदर्श माहौल को बढ़ावा देने के लिए छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को एक साथ लाने का काम करती है।

परीक्षा पे चर्चा 2025 क्यों है खास?

नमो ऐप का एग्ज़ाम वॉरियर्स मॉड्यूल, एग्जाम वॉरियर्स पहल में एक इंटरैक्टिव तकनीकी तत्व जोड़ता है। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से जुड़ने की वार्षिक पहल परीक्षा पे चर्चा 2025 में इस साल रिकॉर्ड संख्या में रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। इस साल 3.15 करोड़ से ज़्यादा छात्रों के साथ-साथ 19.80 लाख शिक्षक और 5.20 लाख अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article