एजुकेशन

RPSC RAS Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें राजस्थान आरएएस परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा की तारीख

Rajasthan RAS Admit Card 2025: राजस्थान आरएएस परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हो गया है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से राजस्थान आरएएस परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC RAS एडमिट कार्ड

Photo : iStock

Rajasthan RAS Admit Card 2025: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से राजस्थान आरएएस परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RPSC RAS Admit Card 2025) भी जारी होने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान आरएएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 अक्टूबर 2024 तकक का समय मिला था। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटप स्लिप जारी हो चुकी है। अब एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब RPSC RAS Exam Admit Card Download Here के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: यहां Get Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 6: सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

RPSC RAS Exam Pattern: जानें कैसे होगी परीक्षा?

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आरएएस परीक्षा में तीन चरण होते हैं। इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होता है। लास्ट में इंटरव्यू का आयोजन होता है। इसके बाद फाइनल रिजल्ट तैयार होता है। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा 2 फरवरी 2025 को होने वाली है।

प्रारंभिक परीक्षा में एक पेपर होता है। इसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं। मुख्य परीक्षा में चार पेपर होते हैं। इनमें सामान्य अध्ययन, सामान्य हिन्दी, और सामान्य अंग्रेजी जैसे विषय होते हैं। वहीं, मुख्य परीक्षा के पेपर वर्णनात्मक होते हैं। इनमें लघु, मध्यम, और दीर्घ उत्तरीय सवाल पूछे जाते हैं।

प्रीलिम्स और मेन्स में सेलेक्ट होने के बाद इंटरव्यू में उम्मीदवारों के कम्युनिकेशन स्किल, संबंधित क्षेत्र के ज्ञान, और राजस्थानी संस्कृति के ज्ञान पर परीक्षा होती है। प्रारंभिक परीक्षा में मिले अंकों को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता। इंटरव्यू के अंकों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जोड़ा जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article