Odisha School News: ओडिशा के 30 में से 20 जिलों में डेढ़ महीने से अधिक के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज 18 जून को विद्यालय फिर से खुल गए, जबकि प्राधिकारियों ने लू की स्थिति को देखते हुए 10 जिलों में छुट्टियां बढा दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बलांगीर, सोनपुर, गंजाम, अनुगुल, देवगढ़, बौध, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 जून तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए नुआपाड़ा जिले में सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक की विद्यालयों का संचालन शुरू किया गया।
प्रदेश के खुर्दा जिले और पड़ोसी कटक समेत शेष जिलों में सरकारी और निजी दोनों तरह के विद्यालय खुल गए हैं। कक्षाएं फिर से शुरू होने पर शिक्षकों और विद्यालय के कर्मचारियों ने प्रवेश द्वारों पर छात्रों का स्वागत किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग युग में लौटी सिविल इंजीनियरिंग की चमक, फिर से बना Btech का बादशाह
सरकारी विद्यालय सुबह 10 बजे खुले और दोपहर के भोजन के अवकाश के साथ शाम चार बजे तक संचालित होंगे। कुछ छात्रों ने दिन के समय गर्म और उमस भरे मौसम का हवाला देते हुए विद्यालय खुलने पर असंतोष व्यक्त किया। कक्षा 1 से 8 तक की नयी पाठ्यपुस्तकों में कथित त्रुटियों को लेकर भी चिंता जताई गई। तापमान में भारी वृद्धि के बाद 27 अप्रैल से राज्य भर के विद्यालय बंद थे।

Odisha School News
राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर विद्यालयों को खोलने या बंद करने का निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।
किन जिलों में बढ़ी छुट्टियां
स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के अनुसार बलांगीर, सोनपुर, गंजाम, अनुगुल, देवगढ़, बौध, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर और सुंदरगढ़ में अब 20 जून तक छुट्टियां रहेंगी। नुआपाड़ा जिले में गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलकर सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया गया है।खुर्दा और कटक समेत बाकी जिलों में सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूल सामान्य समय पर खुल गए। कई स्कूलों में शिक्षकों ने गेट पर फूल देकर छात्रों का स्वागत किया।
भाषा इनपुट के साथ
