एजुकेशन

Odisha 12th Board Exam 2024 Date: घोषित हुई ओडिशा बोर्ड 12वीं एग्जाम डेट, जानें कब होगी आपकी परीक्षा

Odisha 12th Board Exam 2024 Date: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने आगामी सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां ओडिशा बोर्ड 12वीं एग्जाम डेट 2024 चेक कर सकते हैं।

Image

Odisha 12th Board Exam 2024

Photo : iStock

Odisha 12th Board Exam 2024 Date, CHSE Odisha Academic Calendar 2024: ओडिशा बोर्ड 12वीं स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने आगामी सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर आज यानी 21 अगस्त को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर सीएचएसई ओडिशा एकेडमिक कैलेंडर (CHSE Odisha Academic Calendar 2023-24) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha 12th Board Exam 2024: कब होगी 12वीं की परीक्षा

सीएचएसई ओडिशा टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी के पहले सप्ताह में किया जाएगा। वहीं, थ्योरी परीक्षा 14 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच होगी। ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, नतीजे अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है।

Odisha Board 12th Time Table 2024: नवंबर में भरे जाएंगे फॉर्म

ओडिशा बोर्ड ने फिलहाल 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कक्षा 11वीं और 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और फॉर्म जमा करने की तारीख 10 नवंबर से 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

Odisha Board 12th Exam 2024: कब होगी 10वीं की परीक्षा

ओडिशा बोर्ड ने हाल ही में 10वीं परीक्षा की तारीख का भी ऐलान किया था। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हाई स्कूल सर्टिफिकेट, मध्यमा और राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 20 फरवरी 2024 से 4 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, बीएसई कक्षा 10वीं और मध्यमा की अर्धवार्षिक परीक्षा 13 सितंबर से 16 सितंबर 2023 तक होगी।

Odisha Board Exam 2024: इस साल कब हुई परीक्षा

इस साल ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 5 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 1 मार्च से 4 अप्रैल तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 3.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article