School Closed in October 2025: भारत में इस समय त्योहार का मौसम चल रहा है। अगर एक दिन की भी छुट्टी मिल जाए, तो स्कूली बच्चों के लिए वो खुशी का सबसे बड़ा दिन होता है। कमाल की बात ये है कि इस महीने खुशी के दिन बार बार आने वाले हैं। त्योहार का मजा तब और बढ़ जाता है जब उस दिन आपकी छुट्टी हो, कई भारतीय राज्यों के स्कूल अक्टूबर 2025 के महीने में प्रमुख सांस्कृतिक और राष्ट्रीय त्योहारों के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे। जानें इस अक्टूबर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
हालांकि ये भी ध्यान देने वाली बात है कि सालभर में सबसे ज्यादा त्योहार इसी महीने पड़ते हैं, लेकिन छुट्टियां क्षेत्रवार हो सकती हैं, देखें इस महीने पड़ने वाले त्योहार
स्कूल और कॉलेज कब बंद रहेंगे?
अक्टूबर 2025 में, पूरे भारत में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे।
- 1 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (नवमी पूजा) थी।
- 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई गई
- 2 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) भी मनाई जा रही है।
- 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी।
- 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
- 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी पड़ेगी
- 21 अक्टूबर को भव्य त्योहार दिवाली है।
- 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पड़ेगी।
- 23 अक्टूबर को भाई दूज होगा।
- 27 अक्टूबर को हल षष्ठी (ललई छठ)
- 28 अक्टूबर को छठ पूजा मनाई जाएगी।
ध्यान दें, इनके अलावा 5, 12, 19, 26 को रविवार पड़ेगा। यहां दिए कंटेंट का मतलब यह नहीं है कि इन सारे दिन स्कूल बंद रहेंगे, आप यदि किसी छुट्टी को लेकर दुविधा में हैं तो स्कूल से कॉन्टेक्ट करना न भूलें।
October 2025 Holidays School
नियमित छुट्टियों के अलावा, कई राज्यों में त्योहारों को कई दिनों तक मनाए जाने या खराब मौसम के कारण भी स्कूल बंद की खबरे आ सकती हैं। उदाहरण के तौर पर, लंबे समय तक बंद रखा गया है। तेलंगाना में, दशहरा अवकाश के कारण स्कूल 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इस बीच, पश्चिम बंगाल ने बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित कुछ जिलों के कारण दुर्गा पूजा की छुट्टियों को 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
