NVS Admit Card: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नॉन टीचिंग मेस हेल्पर के एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। परीक्षार्थी जल्द ही समिति की आधिकारिक वेबसाइट nvs.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा इस परीक्षा के जरिये 1377 पदों पर भर्ती की जानी है।
कब होंगे एग्जाम?
फिल्हाल एडमिट कार्ड जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश भी हो रही है। परीक्षार्थियों को वेबसाइट खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ देर बाद फिर कोशिश करें। इस बार पूरे 1377 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में जिन छात्रों ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे साइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्किल टेस्ट व ट्रेड टेस्ट एग्जाम का आयोजन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 20 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक किया जाएगा।
कितने नंबर्स पर होंगे पास?
इस परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभी परीक्षा में कुछ दिन बाकी हैं ऐसे में अपनी तैयारी पूरी कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर साथ में जरूर रखें ताकि परीक्षा देने के समय पर आपको दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत नंबर्स लाने होंगे।
टीचिंग मेस हेल्पर का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Navodaya.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Download Admit card- Non-Teaching 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
- एडिमिट कार्ड को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
