NVS PGT, TGT admit card 2022: Navodaya Vidyalaya Samiti, NVS 2022 Admit Card for the PGT, TGT Recruitment आज 25 नंवबर को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था वे आधिकारिक साइट navodaya.gov.in से या नीचे दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं। बता दें, एनवीएस द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार पहले ही इस बात का जिक्र कर दिया गया था कि एडमिट कार्ड शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।
भरी जाएंगी 2200 रिक्तियां
एनवीएस एडमिट कार्ड उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जेएनवी में उपलब्ध विभिन्न शिक्षण पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षाओं, टीजीटी के पद के लिए सीधी भर्ती और पीजीटी के पद के लिए सीमित विभागीय भर्ती के लिए जारी किया गया है। एनवीएस लगभग 2,200 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
एनई क्षेत्र में जेएनवी के लिए विशेष भर्ती अभियान 2022-23 के लिए परीक्षा 28 नंवबर 2022 को टीजीटी पद के लिए और 30 नंवबर 2022 को विविध श्रेणी के शिक्षक पद के लिए आयोजित की जाएगी। पीजीटी पद के लिए सीमित विभागीय परीक्षा 2022-23 की परीक्षा 28 नंवबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
दो पाली में होगी परीक्षा
एनवीएस 28 नवंबर 2022 से विभिन्न शिक्षण पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित करेगा। सीबीटी परीक्षा दो पालियों यानी सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
Direct Link for Admit Card Download
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा, जो कि लिखित मोड में आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है, में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पीजीटी, टीजीटी के लिए एनवीएस भर्ती परीक्षा 28 नवंबर, 2022 से शुरू होगी।
