NTPC Limited Assistant Executive Recruitment 2026: भारत की सबसे बड़ी सरकारी बिजली कंपनी में नौकरी करने का अवसर बना है। बात हो रही है NTPC लिमिटेड की, जहां असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। (NTPC Vacancy 2026) योग्य उम्मीदवार NTPC लिमिटेड की (NTPC Recruitment 2026 Official Website) आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 250 पदों को भरा जाएगा। जानें कब से शुरू हो रहे हैं आवेदन और क्या मांगी है योग्यता
NTPC Recruitment 2026 Sarkari Result
NTPC लिमिटेड में निकली सरकारी नौकरी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू हो गई है। (NTPC Recruitment 2026 Last Date to Apply) आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई, 2026 है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए नीचे पढ़ें।

NTPC Recruitment 2026 (image- gemini ai)
NTPC Recruitment 2026 Eligibility Criteria
जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 40% अंक प्राप्त हों। सभी योग्यताएं भारत में मान्यता प्राप्त और अनुमोदित विश्वविद्यालयों/संस्थानों से होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
NTPC Recruitment 2026 Application Fee
सामान्य/ EWS/ ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। SC/ ST/ PwBD/ XSM श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
NTPC Recruitment 2026 Apply Online
1. NTPC लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध 'Careers' लिंक पर क्लिक करें।
3. अब 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
4. पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. 'Submit' पर क्लिक करें, आपका आवेदन जमा हो जाएगा।
7. पेज को डाउनलोड करें उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार NTPC लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
