एजुकेशन

NTA से लेकर BPSC और JPSC तक, जानें इन एजुकेशन बोर्ड और एजेंसी के चेयरमैन कौन हैं, देखें लिस्ट

भारत में हर साल लाखों छात्र बोर्ड परीक्षा, लोक सेवा आयोग की परीक्षा और कई अन्य प्रतियोगिता परीक्षाएं में शामिल होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन स्टेट पीएससी, शिक्षा बोर्ड और एजेंसियों के चेयरमैन कौन है। आइए जानते हैं -

Image

NTA से लेकर BPSC और सीबीएसई, एजुकेशन बोर्ड और एजेंसी के चेयरमैन कौन हैं (Photo - AI)

State PSC, Education Board Chairperson List: भारत में लाखों युवा हर साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित होने वाले एग्जाम में शामिल होते हैं। बता दें कि इन परीक्षाओं के सुचारू संचालन, सिलेबस तय करना, परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शिता बनाए रखने में विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षा बोर्डों तथा लोक सेवा आयोगों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन क्या आप किसी भी बोर्ड, एजेंसी या स्टेट पीएससी के चेयरमैन के नाम के बारे में जानते हैं। अक्सर यूपीएससी, एसएससी, रेलवे और स्टेट पीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज (GK) और करंट अफेयर्स के सेक्शन में इन आयोगों और बोर्डों के वर्तमान अध्यक्षों यानी चेयरमैन के नाम के बारे में पूछा जाता है। इसके बारे में जानकारी होने पर आप आसानी से उत्तर देकर अंक प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप भी किसी सरकारी नौकरी या बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए इन प्रमुख एजेंसियों और आयोगों के अध्यक्षों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख परीक्षा एजेंसियों, राज्य लोक सेवा आयोगों और प्रमुख राज्य शिक्षा बोर्डों के अध्यक्षों की पूरी सूची देखें।

स्टेट लोक सेवा आयोग और चेयरमैन की लिस्ट

राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC)मुख्यालयअध्यक्ष (Chairman)
आंध्र प्रदेश (APPSC)विजयवाड़ाप्रोफेसर प्रदीप लिंगफा
अरुणाचल प्रदेश (APPSC)ईटानगरप्रो. नानी बाथ
असम (APSC)गुवाहाटीप्रभाती थाओसेन
बिहार (BPSC)पटना श्री रवि मनुभाई परमार
छत्तीसगढ़ (CGPSC)रायपुररीता शांडिल्य (कार्यवाहक)
गोवा (GPSC)पणजी डॉ. उदयसिंह एस. राऔरणे
गुजरात (GPSC)गांधीनगरहसमुख अधिया
हरियाणा (HPSC)पंचकुलाआलोक वर्मा
हिमाचल प्रदेश (HPPSC)शिमलाकैप्टन (रिटायर्ड) रामेश्वर सिंह ठाकुर
झारखंड (JPSC)रांचीएल. खियांग्ते (परीक्षा में गड़बड़ी के बाद इस्तेफा दिया, वर्तमान में पद खाली है।)
कर्नाटक (KPSC)बेंगलुरुशिवशंकराप्पा एस. साहूकार
केरल (KPSC)तिरुवनंतपुरमएम. आर. बैजू
मध्य प्रदेश (MPPSC)इंदौरडॉ. राजेश लाल मेहरा
महाराष्ट्र (MPSC)मुंबईविवेक भीमनवार
मणिपुर (MPSC)इंफालश्री एच. ज्ञान प्रकाश
मेघालय (MPSC)शिलांगश्री डी. लैंगस्टांग
मिजोरम (MPSC)आइजोलपु आर. लालरमंगहाका
नागालैंड (NPSC)कोहिमाए. पिटोहो चोफी
ओडिशा (OPSC)कटकअरुण कुमार सारंगी
पंजाब (PPSC)पटियालामेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी
राजस्थान (RPSC)अजमेरलेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़
सिक्किम (SPSC)गंगटोकमिलन कुमार सुब्बा (सेवानिवृत्त सचिव)
तमिलनाडु (TNPSC)चेन्नईएस. के. प्रभाकर, आईएएस
तेलंगाना (TGPSC)हैदराबादबुर्रा वेंकटेशम, आईएएस (सेवानिवृत्त)
त्रिपुरा (TPSC)अगरतलादिलीप कुमार चकमा, आईएएस (सेवानिवृत्त)
उत्तर प्रदेश (UPPSC)प्रयागराजसंजय श्रीनेत
उत्तराखंड (UKPSC)हरिद्वारलेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी (सेवानिवृत्त)
पश्चिम बंगाल (WBPSC)कोलकाताअनिल वर्मा, आईएएस (सेवानिवृत्त)

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी और बोर्ड

एजेंसी / आयोग का नामविवरणवर्तमान अध्यक्ष / प्रमुख
NTA (National Testing Agency)NEET, CUET, JEE Main आदि कराने वाली राष्ट्रीय एजेंसीप्रदीप कुमार जोशी
UPSC (Union Public Service Commission)देश की सर्वोच्च सिविल सेवाओं (IAS, IPS, IFS) के लिए परीक्षा कराने वाला आयोगडॉ. अजय कुमार
SSC (Staff Selection Commission)केंद्र सरकार के मंत्रालयों में ग्रुप B और C पदों की भर्तीएस. गोपालकृष्णन
CBSE (Central Board of Secondary Education)देश का प्रमुख केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्डलोखंडे प्रशांत सीताराम
NCERTराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषदप्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी (निदेशक)
CISCEICSE और ISC बोर्ड परीक्षाडॉ. जी. इमैनुएल (Dr. G. Immanuel)
IBPSबैंकिंग सेक्टर की भर्ती के लिए जिम्मेदारश्री रजनीश कर्नाटक
RRBरेलवे भर्ती के लिए जिम्मेदारसतीश कुमार

प्रमुख राज्य शिक्षा बोर्ड और चेयरमैन के नाम

राज्य (State)शिक्षा बोर्ड का नाम (Board Name)वर्तमान अध्यक्ष / प्रमुख (Chairman/Head)
बिहारBSEB (बिहार विद्यालय परीक्षा समिति)डॉ. त्यागराजन एस.एम. (आई.ए.एस.)|
उत्तर प्रदेशUPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद)प्रताप सिंह बघेल (माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं बोर्ड अध्यक्ष)
राजस्थानRBSE / BSER (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान)हनुमान सिंह राठौड़
हरियाणाBSEH (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड)शंकर लाल ढोपरा
मध्य प्रदेशश्रीमती स्मिता भारद्वाज (आई.ए.एस.)
झारखंडJAC (झारखंड एकेडमिक काउंसिल)डॉ. नटवा हांसदा
छत्तीसगढ़CGBSE (छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल)मती रेणु जी. पिल्लई
उत्तराखंडUBSE (उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद)विनोद प्रसाद सेमल्टी
पंजाबPSEB (पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड)डॉ. अमरपाल सिंह (आई.ए.एस., सेवानिवृत्त)
हिमाचल प्रदेशHPBOSE (हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड)डॉ. राजेश शर्मा
गुजरातGSEB (गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)एम. ए. पंड्या (आई.ए.एस.)
महाराष्ट्रMSBSHSE (महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल)त्रिगुण कुलकर्णी (आई.ए.एस.)
पश्चिम बंगालWBBSE (पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)डॉ. रामानुज गांगुली (पूर्व)
ओडिशाBSE Odisha (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा)श्रीकांत तराई (आई.ए.एस.)
असमSEBA / AHSEC (असम माध्यमिक शिक्षा परिषद)रमेश चंद जैन (आई.ए.एस., सेवानिवृत्त)

छात्रों के लिए ध्यान देने योग्य बातें

सरकारी आयोगों और बोर्डों के अध्यक्षों का कार्यकाल नियत होता है, इसलिए परीक्षा में जाने से पहले नवीनतम नियुक्तियों की जांच जरूर करें। करेंट अफेयर्स से जुड़े रहें और न्यूज पर ध्यान दें। स्टेट पीसीएस और एसएससी जैसी परीक्षाओं में अक्सर "नियुक्तियां" खंड के तहत 1-2 प्रश्न सीधे चेयरमैन के नामों से पूछे जाते हैं। ऐसे में यह स्टोरी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article