एजुकेशन

NTA SWAYAM July 2026: जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने Swayam July Semester Exam 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कुल 662 कोर्स के लिए होगी।

Image

SWAYAM July 2026 के लिए आवेदन शुरू

NTA - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने Swayam July Semester Exam 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। जो उम्मीदवार Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds (SWAYAM) के अलग-अलग कोर्स की परीक्षा देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवारों को परीक्षा फीस जमा करने के लिए 1 नवंबर 2026 तक का समय मिलेगा। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर 2 और 3 नवंबर को करेक्शन विंडो के जरिए सुधार किया जा सकेगा।

NTA के अनुसार SWAYAM July 2026 परीक्षा 8, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कुल 662 कोर्स के लिए होगी।

परीक्षा की शिफ्ट और टाइमिंग

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। प्रश्नपत्र सामान्य तौर पर अंग्रेजी में होगा, जबकि भाषा से जुड़े विषयों की परीक्षा संबंधित भाषा में होगी।

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

कैटेगरीएक कोर्स की फीसअतिरिक्त कोर्स की फीस
जनरल (UR)750 रुपये600 रुपये
EWS/OBC-NCL/SC/ST/PwD/PwBD500 रुपये400 रुपये
NTA SWAYAM July Semester 2026 Form कैसे भरें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं। वहां जुलाई 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक खोलकर अपनी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

परीक्षा के MCQ सेक्शन में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यदि कोई उम्मीदवार एक ही शिफ्ट में आने वाले एक से ज्यादा कोर्स में रजिस्टर्ड है, तो उसे परीक्षा के लिए किसी एक कोर्स का चुनाव करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article