NEET 2026 Fee Refund Process Link Active News Today (नीट रिफंड का लिंक एक्टिव): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम जानकारी जारी की है। एजेंसी आज 21 मई 2026 को एक ऐसा मॉड्यूल शुरू करेगी, जिसके जरिए उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी दे सकेंगे। इसके बाद परीक्षा में शामिल सभी छात्रों की परीक्षा फीस वापस की जाएगी। साथ ही, NEET UG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा (Re-NEET) के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी।
साथ ही, जो उम्मीदवार अपने मौजूदा पते में बदलाव के कारण अपनी पसंदीदा परीक्षा शहर में बदलाव करना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट: neet.nta.nic.in पर जाकर 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक ऐसा कर सकते हैं।
वापस होगी पूरी फीस (NEET UG News Update)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उन सभी उम्मीदवारों की परीक्षा फीस वापस करेगी, जिन्होंने इस मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, NTA उम्मीदवारों से NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं लेगी।

NTA
पसंदीदा परीक्षा शहर में बदलाव (NEET UG News Latest)
साथ ही, जो उम्मीदवार अपने मौजूदा पते में बदलाव के कारण अपनी पसंदीदा परीक्षा शहर में बदलाव करना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट: neet.nta.nic.in पर जाकर 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक ऐसा कर सकते हैं।
ध्यान रहे, तय समय के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो उम्मीदवार बदलाव नहीं करेंगे, उनके पुराने परीक्षा शहर को ही बरकरार रखा जाएगा।
NTA ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों द्वारा चुने गए शहर के आधार पर तय किए जाते हैं। ऐसे में दोबारा परीक्षा के लिए मिलने वाला परीक्षा केंद्र पहले वाला केंद्र हो, यह जरूरी नहीं है।
कब तक आएंगे एडमिट कार्ड, कब होगी परीक्षा
Re-NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी किए जाएंगे। परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। छात्रों को दस्तावेज जांच और अन्य औपचारिकताओं के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी ले जाना होगा।
इसके अलावा, NTA ने यह भी बताया है कि उम्मीदवारों ने आवेदन के समय जो परीक्षा भाषा (मीडियम) चुनी थी, उसे अब बदला नहीं जा सकता। परीक्षा उसी भाषा में देनी होगी, जो पहले आवेदन फॉर्म में चुनी गई थी।
