एजुकेशन

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा, बेन बर्नानके,‌ डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को मिलेगा सम्मान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 06:05 PM IST

Nobel Prize 2022, Nobel Prize in Economics: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी है। अमेरिका के तीन अर्थशास्त्री बेन बर्नानके,‌ डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नोबेल विजेताओं को यह पुरस्कार 10 दिसंबर को ‌ मिलेगा।

Image

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा आज कर दी गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी है।
  • अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • 10 दिसंबर को ‌मिलेगा नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize in Economics 2022: स्टॉकहोम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस साल अमेरिका के तीन अर्थशास्त्री बेन बर्नानके (Ben Bernanke),‌ डगलस डायमंड (Douglas Diamond) और फिलिप डायबविग (Philip Dybvig) को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह‌ पुरस्कार उन्हें "बैंकों और वित्तीय संकट पर शोध" के लिए मिलेगा। साल 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार की यह आखरी घोषणा थी।‌

बैंकों के वित्तीय संकट पर रिसर्च

अर्थशास्त में नोबेल पुरस्कार विजेताओं को एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर का नगद पुरस्कार दिया जाता है। इस साल विजेताओं को यह पुरस्कार 10 दिसंबर को ‌ मिलेगा। समिति ने एक बयान में कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने विशेष रुप से वित्तीय संकट के दौरान अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समझ में काफी सुधार किया है।

1980 के दशक में शोध की शुरुआत

डायमंड और डायबविग ने ऐसे सैद्धांतिक मॉडल विकसित किए जो बताते हैं कि बैंक क्यों मौजूद हैं, समाज में उनकी क्या भूमिका है और कैसे बैंक का पतन वित्तीय संकटों को बढ़ा देता है। समिति ने कहा कि इन अर्थशास्त्रियों ने वित्तीय बाजारों को विनियमित करने और वित्तीय संकट से निपटने के लिए 1980 के दशक की शुरुआत में अपने शोध के नींव रखी।

1969 में मिला पहला पुरस्कार

आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। हालांकि, इसका उल्लेख अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत में नहीं था। इस पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने उनकी स्मृति में की थी। अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार का पहला विजेता 1969 में चुना गया था। पिछले साल डेविड, कार्ड जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इंबेन्स को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

किसे मिला नोबेल शांति पुरस्कार

अर्थशास्त्र के नोबेल से पहले नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इस साल बेलारूस के जेल में बंद अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह 'मेमोरियल' और यूक्रेन के संगठन 'सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article