NMC grants recognition to 13 new medical colleges: नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके तहत इस सेशन में 13 नए मेडिकल कॉलेजों को संचालन की मान्यता दी गई है, तो वहीं MBBS की 3275 नई सीटें भी एडमिशन के लिए जोड़ी गई हैं। NMC ने पहला MBBS सीट मैट्रिक्स 15 जुलाई को जारी किया था।इसी कड़ी में 1 सितंबर को आधार बना कर 10 सितंबर को इस सेशन के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया है। इस नए सीट मैट्रिक्स से छात्रों के सामने अब ज्यादा अवसर होंगे।
NMC ने अगस्त में 13 नए मेडिकल कॉलेजों का मान्यता दी है, जिसके बाद MBBS की 3275 सीटें बढ़ी हैं। 15 जुलाई को जारी सीट मैट्रिक्स में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 823 थे। और अब NMC ने 9 प्राइवेट और 4 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है। NMC की तरफ से जारी संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार देश में अब मेडिकल कॉलेजों की संख्या 836 हो गई है।
देश में एमबीबीएस की कुल सीटें
NMC ने 10 सितंबर को एकेडमिक सेशन 2026ंं-27 के लिए MBBS का संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया है, जिसके बाद देशभर में MBBS की कुल 1,40,214 सीटें हो गई हैं। NMC की तरफ से 15 जुलाई को जारी सीट मैट्रिक्स में MBBS की कुल 1,36,939 सीटें थीं। अब संशोधित सीट मैट्रिक्स में MBBS की 3275 नई सीटें जोड़ी गई हैं। मौजूदा समय में MBBS की कुल 1,40,214 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
समझें एमबीबीएस सीटों का गणित
NMC संशोधित सीट मैट्रिक्स में MBBS की कुल 3275 सीटें बढ़ाई गई हैं। जुलाई में जारी सीट मैट्रिक्स में प्राइवेट मेडिकल काॅलेजों में MBBS की कुल 73,643 सीटें थी, जो संशोधित सीट मैट्रिकस में 76,243 हो गई हैं। इसमें अधिक सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में बढ़ी हैं। इसी तरह सरकारी मेडिकल काॅलेजों में अब MBBS की सीटें 63,971 हो गई हैं, जो जुलाई में जारी सीट मैट्रिक्स में 63,296 थीं।
