एजुकेशन

NTA ने जारी किया NITTT जुलाई-अगस्त परीक्षा 2026 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

NITTT July August 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) की जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार nittt.nta.ac.in या खबर में दिए गए लिंक से अपना परिणाम देखें

Image

NITTT जुलाई-अगस्त परीक्षा 2026 का परिणाम जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NITTT July August 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) की जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। NTA ने 5 अक्टूबर 2026 को परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को NITTT की आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाना होगा। इस परीक्षा में बैच-13 के उम्मीदवार शामिल हुए थे।

NITTT जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2026 को किया गया था। परीक्षा 'इंटरनेट बेस्ड मोड' में थी।

जानकारीविवरण
परीक्षाNITTT जुलाई-अगस्त 2026
बैच13
परीक्षा की तारीखें31 जुलाई, 1, 7 और 8 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन10,201 उम्मीदवार
परीक्षा में शामिल9,848 उम्मीदवार
रिजल्ट5 अक्टूबर 2026
मोडइंटरनेट आधारित

NITTT Scorecard कैसे डाउनलोड करें?

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NITTT की वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर 'The NTA has released the NITTT April - May 2026 Semester results. Candidates can check and download their scorecards nittt.nta.ac.in' नाम से लिंक है, इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहां 'Click Here to Download the Results of NITTT July-August 2026 Exam' पर क्लिक करें।
  • फिर नया पेज खुलेगा, यहां क्रेडिंशियल डालकर स्कोरकार्ड देखें

सर्टिफिकेट कब मिलेगा?

NTA ने साफ किया है कि उसकी जिम्मेदारी परीक्षा आयोजित करने, रिजल्ट तैयार करने और घोषित करने तक सीमित है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला Module Completion Certificate अलग से NITTT की ओर से जारी किया जाएगा। सर्टिफिकेट जारी होने और इससे जुड़ी आगे की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को NITTT की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article