एजुकेशन

12वीं पास, उम्र 19 साल... CBSE पोर्टल को हैक करने वाले निसर्ग अधिकारी की लगी लॉटरी, IIT कानपुर ने दिया नौकरी का ऑफर?

Nisarg Adhikari gets job in IIT Kanpur : आपको सीबीएसई के ओएसएम सिस्टम में खामियां बताने वाले निसर्ग अधिकारी के बारे में पता ही होगा। अब निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर ने नौकरी का ऑफर दिया है।

Image

Nisarg Adhikari

Nisarg Adhikari gets job in IIT Kanpur : CBSE का OSM सिस्टम बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में रहा। इस पोर्टल में खामियां निकालने वाले निसर्ग अधिकारी सुर्खियों में रहे। निसर्ग ने अपनी काबिलियत से बोर्ड के सिस्टम में कई सारे ग्लिच निकाले। अब खबर है कि IIT कानपुर ने निसर्ग को नौकरी का ऑफर दिया है। 19 साल के निसर्ग अब IIT कानपुर के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब C3iHub में ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) और थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के तौर काम करेंगे।

सुर्खियों में छाए निसर्ग को किया कॉन्टेक्ट

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में IIT कानपुर के डायरेक्टर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि 22 मई को छपी उस पोस्ट को पढ़ने के बाद उन्होंने अधिकारी से संपर्क किया। अग्रवाल ने आगे कहा कि निसर्ग अधिकारी को हमारी साइबर सिक्योरिटी टीम में इंजीनियर के तौर पर नियुक्त किया गया है। कुछ साल पहले, हमने इसी टीम के लिए कुछ युवा इंजीनियरों को भी इसी तरह भर्ती किया था। मुझे पक्का नहीं पता कि वे IIT कानपुर में सबसे कम उम्र के कर्मचारी हैं या नहीं, लेकिन वे निश्चित रूप से संस्थान द्वारा हायर किए गए सबसे कम उम्र के इंजीनियरों में से एक हैं।

क्या बोले अधिकारी ?

अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी कानपुर में निसर्ग सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों से काम की जानकारी का विश्लेषण करेंगे और वेबसाइटों व एप्लिकेशन में कमियों का पता लगाएंगे, जिससे संगठनों को संभावित सुरक्षा खामियों को दूर करने और उन्हें ठीक करने में मदद मिलेगी। उन्हें संस्थान की साइबर सुरक्षा टीम में इंजीनियर के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि मैं इस मौके को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि यह पहली बार है जब मैं सुरक्षा पर केंद्रित भूमिका में काम करूंगा। अपनी पिछली नौकरियों में मैंने मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया, जबकि साइबर सुरक्षा मेरे लिए एक शौक की तरह थी।

निसर्ग अधिकारी कौन ?

निसर्ग अधिकारी पिछले महीने तब चर्चा में आया था, जब उसने सीबीएसई के छात्र डेटा से जुड़े ओएसएम पोर्टल में सुरक्षा खामियों की जानकारी पब्लिक की। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सपर्ट्स की टीम की मदद ली गई और IIT के साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स को जांच और सुधार कार्यों में लगाया गया।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article