एजुकेशन

NIOS Class 10th Result 2025 Declared: जारी हुआ एनआईओएस 10वीं रिजल्ट, Direct Link से तुरंत चेक करें मार्क्स

NIOS Class 10th Result 2025 Declared at results.nios.ac.in: एनआईओएस 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एनआईओएस 10वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

Image

NIOS 10th Result 2025 Declared

NIOS Class 10th Result 2025 Declared at results.nios.ac.in: एनआईओएस 10वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 जून 2025 को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एनआईओएस 10वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

NIOS Class 10th Result 2025: कब से कब तक हुई थी परीक्षा

एनआईओएस कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एनआईओएस 10वीं मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल कोड, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।

How to download NIOS 10th Result 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर NIOS 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

NIOS Class 10th Result 2025: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट

NIOS 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप पर भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको डिजिलॉकर में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से लॉग इन करना होगा। वहीं, एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको NIOS10 टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article