NIOS 10th 12th Date Sheet 2025, NIOS Exam Date 2025 Announced: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सार्वजनिक परीक्षा 2025 के लिए टाइम टेबल जारी कर (NIOS 10th Date Sheet 2025) दिया है। संस्थान की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक सैद्धांतिक परीक्षाएं 14 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 18 नवंबर 2025 तक (NIOS 12th Date Sheet) समाप्त होंगी। परीक्षा भारत समेत विदेश के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित होगी। एनआईओएस ने यह स्पष्ट किया है कि यह डेट शीट स्थायी होगी। इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
NIOS Exam Date 2025
बता दें बीते दिनों एनआईओएस ने कक्षा 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 सितंबर से 27 सितंबर 2025 के बीच घोषित किया था। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
NIOS 10th 12th Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NIOS Class 10th 12th Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NIOS 10th 12th Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पिता का नाम
- माता का नाम
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
NIOS 10th 12th Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट
बता दें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग कक्षा 10वीं 12वीं सैद्धांतिक परीक्षा का परिणाम 6 से 7 सप्ताह बाद घोषित करता है। हालांकि एनआईओएस ने कहा है कि रिजल्ट की असली तारीख स्वीकार नहीं की जाएगी। नतीजे का ऐलान तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
