एजुकेशन

Microsoft Research Internship 2026: माइक्रोसॉफ्ट में रिसर्च इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिल सकते हैं 13.86 लाख रुपये

दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट में रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसर सामने आया है। कंपनी के रिसर्च विभाग में कई इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Image

Microsoft में हर महीने 13.86 लाख रुपये तक कमाने का मौका

Microsoft Research Internship 2026: दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट में रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसर सामने आया है। कंपनी के रिसर्च विभाग में कई इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और एप्लाइड साइंटिस्ट के साथ काम करने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस इंटर्नशिप में अधिकतम मासिक भुगतान करीब 13.86 लाख रुपये तक हो सकता है। इस विशेष रिसर्च इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार का कंप्यूटर साइंस या विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित यानी STEM से जुड़े किसी संबंधित विषय में डॉक्टरेट कार्यक्रम में वर्तमान में नामांकित होना जरूरी है।

इसलिए यह अवसर सामान्य तौर पर स्नातक या परास्नातक कर रहे सभी विद्यार्थियों के लिए नहीं है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की आधिकारिक पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। माइक्रोसॉफ्ट के अलग-अलग इंटर्नशिप पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हो सकती हैं।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध इंटर्नशिप पदों की सूची देख सकते हैं। वहां अपनी योग्यता और शोध क्षेत्र से मेल खाने वाले पद का चयन करके आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन के लिए आधिकारिक लिंक: https://www.microsoft.com/en-us/research/careers/open-positions/

हर महीने 13.86 लाख रुपये तक भुगतान

माइक्रोसॉफ्ट की आधिकारिक जॉब लिस्टिंग के अनुसार, इस इंटर्नशिप की मासिक बेस पे रेंज 6,810 डॉलर से 13,480 डॉलर तक है। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 6.46 लाख से 12.79 लाख रुपये के बराबर है। वहीं, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया और न्यूयॉर्क सिटी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में इस पद के लिए मासिक बेस पे 8,920 डॉलर से 14,610 डॉलर तक बताई गई ह। यह भारतीय मुद्रा में करीब 8.46 लाख से 13.86 लाख रुपये के बराबर है।

किन क्षेत्रों में मिलेगा अनुभव

प्रोजेक्ट में जनरेटिव AI, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM), रीइन्फोर्समेंट लर्निंग, डीप लर्निंग, ट्रांसफर लर्निंग और जनरेटिव मॉडल्स जैसे विषय शामिल हैं। मौसम और जलवायु का पूर्वानुमान, हेल्थकेयर में मशीन लर्निंग, केमिस्ट्री, मटेरियल साइंस और AI फॉर साइंस जैसे क्षेत्रों में भी रिसर्च का अवसर मिल सकता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article