एजुकेशन

UPSC GEO Scientist Final Result 2026: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC GEO Scientist Final Result 2026 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने जियो साइंटिस्ट फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

UPSC GEO Scientist Final Result 2026 Released: ऐसे चेक करें यूपीएससी जियो साइंटिस्ट फाइनल परीक्षा का रिजल्ट

UPSC GEO Scientist Final Result 2026 Declared: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने जियो साइंटिस्ट फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UPSC GEO Scientist Final Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (UPSC Scientist Final Result) कर सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है। यहां आप सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यदि आपका नाम प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफलत माने जाएंगे।

UPSC GEO Scientist Final Result 2026: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट की परीक्षा कब हुई थी

बता दें यूपीएससी की ओर से जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी, 2026 को किया गया था। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी। मेन्स एग्जाम में चयनित होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC GEO Scientist Final Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC GEO Scientist Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPSC GEO Scientist Selection Process: इस पद पर इतने उम्मीदवारों का सेलेक्शन

यहां यूपीएससी के जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए के लिए कुल 20 उम्मीदवार, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट ग्रुप बी के लिए 22 अभ्यर्थी और असिस्टेंट जियोफिजिस्ट ग्रुप बी के लिए कुल 4 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article