एजुकेशन

NHM Staff Nurse Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 2200 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के डायरेक्ट सेलेक्शन

NHM Staff Nurse Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), असम ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी (NHM Staff Nurse Recruitment) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

NHM Staff Nurse Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 2204 पदों पर निकली वैकेंसी

NHM Staff Nurse Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), असम ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2204 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेश की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2026 रात 11 बजकर 59 मिनट तक है। यहां आप एनएचएम स्टाफ नर्स के लिए के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NHM Staff Nurse Recruitment 2026 Qualification: स्टाफ नर्स के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एनएचएम स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करे के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएसी नर्सिंग या फिर जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां अधिकतम आयु में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

NHM Staff Nurse Recruitment 2026 Apply Online: एनएचएम स्टाफ नर्स के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले nhm.assam.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर NHM Assam Staff Nurse Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

NHM Staff Nurse Selection Process: एनएचएम स्टाफ नर्स के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

नेशनल हेल्थ मिशन के स्टाफ नर्स के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू या स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यहां मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article