स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने जीते 4 मेडल, गृह मंत्री और खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 4 मेडल अपने नाम किए, जिसमें शूटिंग में डबल पोडियम और MMA में ऐतिहासिक मेडल शामिल है। खिलाड़ियों की सफलता पर देश के गृह मंत्री और खेल मंत्री ने बधाई दी।

Image

गृह मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई (फोटो साभार- @AmitShah)

Asian Games 2026: जापान में हो रहे एशियन गेम्स के दूसरे दिन भी भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने एक ही दिन में 4 मेडल अपने नाम किए, जिसमें शूटिंग में डबल पोडियम और MMA में ऐतिहासिक मेडल शामिल है। दूसरे दिन का सबसे बड़ा हाईलाइट मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट रहा। जिसमें हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इन दोनों ने मिलकर भारत के लिए डबल पोडियम फिनिश किया। वहीं इससे पहले हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष और पार्थ माने की तिकड़ी ने टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री ने बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला डबल पोडियम। हिमांशु और रुद्रांक्ष की शानदार निशानेबाजी, दो पदक और भारत के लिए एक गर्व का क्षण।" उन्होंने टीम स्पर्धा पर भी कहा, "तिरंगा आपकी जीत से और ऊंचा लहरा रहा है।"

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

वहीं देश के खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक्स पर लिखा, "भारत के लिए दोहरा पोडियम। हिमांशु ढिल्लों (रजत) और रुद्रांक्ष पाटिल (कांस्य) को बहुत-बहुत बधाई। हमें अपने चैंपियनों पर गर्व है।" सुचिका के लिए उन्होंने लिखा, "भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण, सुचिका ने पहला एमएमए पदक जीतकर इतिहास रचा। पूरे देश को आप पर गर्व है।"

गौरतलब है कि दूसरे दिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका तरियाल ने भी मेडल जीतकर इतिहास रचा। सुचिका ने विमेंस ट्रेडिशनल 60kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को इस खेल में पहला एशियन गेम्स मेडल जितवाया। सुचिका सेमीफाइनल में सिंगापुर की तियो हुई हुन से भले ही हार गईं, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया। एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत अब तक 5 मेडल जीत चुका है। इलावेनिल वालारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर, मेन्स टीम ने सिल्वर और इंडिविजुअल में हिमांशु ने सिल्वर और रुद्रांक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article