एजुकेशन

NEET UG Counseling 2025: कब से शुरू होगा MBBS और BDS दाखिले के लिए राउंड 2 रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counseling 2025: MBBS और BDS दाखिले के लिए राउंड 2 रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा, आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे, बता दें, पहले राउंड का रिजल्ट 12 दिन देर से आया था, अब मेडिकल छात्रों की नजरें दूसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन डेट पर टिकी हैं।

Image

नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2025 की तिथि

NEET UG Counseling 2025: MBBS और BDS दाखिले के लिए राउंड 2 रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने वाला है। अगर आप भी इन तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे क्या है राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की एक्पेक्टेड डेट? बता दें, पहले राउंड का रिजल्ट 12 दिन देर से आया था, अब मेडिकल छात्रों की नजरें दूसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन डेट पर टिकी हैं।

पहले राउंड का रिजल्ट 12 अगस्त को जारी हुआ था, इसके बाद कल 14 अगस्त से रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जानकारी के लिए बता दें, ये प्रक्रिया अब अगले छह दिन चलेगी।

रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बाद क्या?

रिपोर्टिंग प्रोसेस पूरा होने के बाद रिपोर्ट किए गए उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन होगा। इस हिसाब से राउंड 2 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस 22 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। ध्यान रहे छात्रों को पंजीकरणा के लिए mcc.nic.in पर जाना होगा।

कौन कर सकता है राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन

केवल वे उम्मीदवार जो पहले राउंड में रजिस्टर तो हुए लेकिन सीट नहीं मिली।

  • या वेरिफिकेशन में सीट कैंसल हो गई
  • या अपग्रेड का विकल्प चुना।
  • या सीट मिली लेकिन जॉइन नहीं किया।
  • या तय समय में सीट सरेंडर की।

उपरोक्त सभी को दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है, लेकिन नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा और फीस भरनी होगी

NEET UG Counseling 2025 का पूरी तरीका

1.अगर आप नए हैं, तो खुद को रजिस्टर कर फीस जमा करें

2. पसंदीदा कॉलेज व कोर्स चुनें

3. रैंक, पसंद और आरक्षण नियमों के आधार पर सीट मिलने की प्रतीक्षा करें

4. रिजल्ट के लिए MCC की वेबसाइट पर जाएं

5. सभी मूल दस्तावेज व फीस के साथ कॉलेज में रिपोर्टिंग।

राउंड 2 से जुड़ी आधिकारिक घोषणाओं के लिए नियमित रूप से एमसीसी की वेबसाइट के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशल पेज से जुड़े रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article