एजुकेशन

NEET UG Result 2025 Date: जारी होने जा रही नीट यूजी फाइनल आंसर-की, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

NEET UG Result 2025 Date and Time Kab Aayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

NEET UG Result 2025

NEET UG Result 2025 Date and Time Kab Aayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की (NEET UG 2025 Final Answer Key) और रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 जून को जारी की गई थी। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी नीट यूजी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

नीट यूजी रिजल्ट और फाइनल आंसर-की 14 जून को जारी किए जाने की संभावना है। नीट यूजी रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download NEET UG Result 2025

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2025: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article