NEET UG Registration 2026 Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 11 मार्च, 2026 को रात 9 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 8 मार्च, 2026 थी। वहीं आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 11 मार्च को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इस बात की जानकारी एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर दी हा।
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 11 मार्च 2026 रात 9:00 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित बढ़ाई गई तिथि और समय के भीतर अपना आवेदन फॉर्म भर लें। इसके बाद अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
NEET UG Exam Date 2026: कब होगी नीट यूजी 2026 की परीक्षा
एनएमईटी यूजी भारत भर के चिकित्सा संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। एनएमईटी यूजी 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
NEET UG Registration 2026
- सबसे पहले neet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG 2026 Registration 2026 पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर या ईमेल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
NEET UG Registration 2026 Correction: इस डेट तक कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन
पिछले नोटिफिकेशन के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 10 से 12 मार्च 2026 तक नीट यूजी 2026 आवेदन में संशोधन की सुविधा देगा, जिससे उम्मीदवार अपने जमा किए गए फॉर्म में कुछ विवरणों को संशोधित कर सकेंगे। हालांकि, नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तिगत विवरणों को आमतौर पर संशोधन अवधि के दौरान बदला नहीं जा सकता है।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
