एजुकेशन

दुबई और शारजाह में NEET UG री एग्जाम आज, NTA ने जारी की परीक्षा केंद्रों के लिए गाइडलाइन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 री-एग्जाम को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और शारजाह में परीक्षा आज आयोजित की जाएगी।

Image

नीट यूजी री एग्जाम

NEET UG Re Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 री-एग्जाम को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और शारजाह में परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार दुबई में परीक्षा केंद्र द इंडियन हाई स्कूल, दुबई तथा शारजाह में शारजाह इंडियन स्कूल, शारजाह को बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर उन अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित होगी, जिन्हें री-एग्जाम में शामिल होना है। एजेंसी ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.ac.in से डाउनलोड कर लें। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

एनटीए ने जारी की गाइडलाइन

NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है। उम्मीदवारों को केवल अनुमत वस्तुएं ही परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति होगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित संख्या में पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, वैध फोटो पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचें। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने की भी सलाह दी गई है ताकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन विवरण के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि NEET UG देश और विदेश में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। NTA लगातार उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपडेट उपलब्ध करा रहा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article