एजुकेशन

NEET UG 2026 Exam: दुबई में भी आज नीट यूजी की परीक्षा, पेन और पेपर मोड में होगा एग्जाम

NEET UG 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG)-2026 का आयोजन पेन और पेपर मोड में आयोजित कर रही है। रीक्षा आज यानी 3 मई 2026 को निर्धारित है।

Image

NEET UG 2026 Exam: दुबई में आज होगी नीट यूजी की परीक्षा

NEET UG 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) शारजाह और दुबई, यू.ए.ई. में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG)-2026 का आयोजन पेन और पेपर मोड में निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार कर रही है। यहां परीक्षा आज यानी 3 मई 2026 को निर्धारित है। एग्जाम एक पाली में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। बता दें दुबई और शारजाह में NEET-UG 2026 के परीक्षा केंद्र द इंडियन हाई स्कूल, दुबई और शारजाह इंडियन स्कूल, शारजाह होंगे। यहां परीक्षा केंद्र 9 बजे खुल जाएंगे। ध्यान रहे 12 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी की एंट्री नहीं दी जाएगी। यहां अभ्यर्थियों को एनटीए के दिशानिर्देशों के अनुसार ड्रेस कोड का पालन करना होगा। यहां आप कंसुलेट जनल ऑफ इंडिया दुबई की ओर से जारी दिशा निर्देशों पर एक नजर डाल सकते हैं।

NEET UG 2026 Exam In Dubai

NEET UG Exam 2026.

NEET UG Exam 2026.

  • दुबई और शारजाह में NEET-UG 2026 के परीक्षा केंद्र क्रमशः द इंडियन हाई स्कूल, दुबई और शारजाह इंडियन स्कूल, शारजाह होंगे।
  • परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार सुबह 09:30 बजे (यू.ए.ई. समय) पर खोला जाएगा। जो अभ्यर्थी दोपहर 12:00 बजे (यू.ए.ई. समय) के बाद पहुंचेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • NEET-UG 2026 में शामिल होने वाले सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, आवश्यक फोटो तथा पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। छात्रों को NTA के दिशानिर्देशों के अनुसार ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए।
  • NEET-UG 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।
Also Read: जारी हुआ आईसीएआई सीए सितंबर और नवंबर परीक्षा का शेड्यूल, 6 जुलाई से करें आवेदन

NEET UG Exam 2026: कुल इतने मार्क्स की होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से आयोजित नीट यूजी की परीक्षा पेन और पेपर मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की जाती है। यहां कुल 720 मार्क्स के 180 सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। मार्किंग पैटर्न की बात करें तो, सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, और गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।

कुल सवाल - 180

कुल अंक - 720

परीक्षा की अवधि - तीन घंटे

नेगेटिव मार्किंग - एक नंबर

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article