एजुकेशन

NEET UG counselling 2026: आज नहीं जारी होगी राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट, MCC ने बदला शेड्यूल, अब इस दिन जारी होंगे नतीजे

NEET UG counselling 2026: 19 अगस्त को जारी होन वाली नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी नहीं की गई है। एमसीसी द्वारा इसे टाल दिया गया है। अब सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अगस्त को जारी किया जाएगा।

Image

NEET UG counselling 2026

NEET UG counselling 2026: आज, 19 अगस्त 2026 को मेडिकल काउंसिल कमेटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जानी थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते आज अलॉटमेंट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बता दें कि एमसीसी द्वारा सीट अलॉटमेंट शेड्यूल में बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को इस संबंध में सूचना देने के लिए एमसीसी द्वारा एक नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जिसमें नई डेट्स की जानकारी भी दी है। बेसब्री से सीट अलॉटमेंट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को सलाह है कि वह परेशान न हो और सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों पर ध्यान दें।

मेडिकल काउंसिल कमेटी द्वार जारी अधिसूचना के अनुसार, आज 19 अगस्त को जारी होने वाली सीट अलॉटमेंट लिस्ट अब 21 अगस्त को जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि 20 अगस्त तक अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद 21 को लिस्ट जारी की जाएगी।

नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट शेड्यूल

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट प्रोसेस - 20 अगस्त 2026

राउंड सीट अलॉटमेंट नतीजे - 21 अगस्त 2026

कॉलेज में रिपोर्टिंग डेट - 22 से 31 अगस्त

कॉलेज द्वारा छात्रों को वेरिफिकेशन - 1 सितंबर 2026

उम्मीदवारों को बता दें कि सीट अलॉट होने के बाद जो उम्मीदवार इसे स्वीकार करते है और तय समय-सीमा के भीतर कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उनकी सीट रद्द हो जाएगी। अपडेट की अच्छी रखने वाले उम्मीदवार फ्लोट का स्विंग के विकल्प का चयन कर सकते हैं।

कितनी मेडिकल सीटों पर होगा एडमिशन

बता दें कि भारत में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर 823 कॉलेज हैं। इसमें सीटों की कुल संख्या 1,36939 है।

सरकारी कॉलेज441
प्राइवेट कॉलेज382
कुल कॉलेज823
सरकारी संस्थानों में मेडिकल सीट63,292
प्राइवेट संस्थानों में मेडिकल सीट73,643
कुल सीटें1,36,939

एडमिशन के दौरान किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

एमसीसी आवंटन पत्र
NEET स्कोरकार्ड
NEET एडमिट कार्ड
कक्षा 10 और 12 के प्रमाण पत्र
सरकारी पहचान पत्र का प्रमाण
जाति प्रमाणपत्र
चिकित्सा फिटनेस प्रमाणपत्र
पासपोर्ट फोटो
विकल्प भरने की पर्ची
प्रवास प्रमाण पत्र
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा में निकली 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती, जानें क्या है प्रक्रिया और योग्यता, कितने मिलेगी सैलरी

उम्मीदवारों को सलाह है की नीट यूजी काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और सोशल मीडिया पर जारी किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article