एजुकेशन

NEET UG Admit Card: 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने डाउनलोड किए एडमिट कार्ड

NEET UG Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जानकारी दी है कि NEET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू होने के करीब 24 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं।

Image

नीट यूजी एडमिट कार्ड

NEET UG Admit Card: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG को लेकर नया मामला सामने आया है। 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा से पांच दिन पहले 1400 से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा स्थगित करने की मांग की है। इन छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA को बाकायदा पत्र लिखा है। इस पत्र में छात्रों ने मानसिक तनाव और तकनीकि समस्याओं का हवाला दिया है। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द हुई, फिर दोबारा एग्जाम का फैसला आया और अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से लेकर रिफंड प्रक्रिया तक में तकनीकी परेशानियां सामने आ रही हैं।

बता दें कि NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से MBBS, BDS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। NTA ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील विनीत जिंदल ने 1,467 छात्रों की ओर से शिक्षा मंत्रालय और NTA को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें री-नीट परीक्षा को कम से कम एक महीने के लिए स्थगित करने की मांग की गई है। विनीत जिंदल का कहना है कि पेपर लीक के लिए छात्र जिम्मेदार नहीं हैं। .... लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उन्हीं को उठाना पड़ रहा है।

इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जानकारी दी है कि NEET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू होने के करीब 24 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। यह आंकड़ा परीक्षा को लेकर छात्रों की बड़ी संख्या और उत्साह को दर्शाता है।

NTA ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड के दौरान सर्वर पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उसकी तकनीकी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले समय पर अपना एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article