एजुकेशन

NEET UG Admit Card 2026 : नीट यूजी री एग्जाम का एडमिट कार्ड कब जारी होगा, इस बार होने जा रहे ये बदलाव

NEET UG Admit Card 2026 : नीट यूजी री एग्जाम के एडमिट कार्ड का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही एनटीए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Image

NEET UG

NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही NEET UG री एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। लाखों छात्रों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। छात्र अपना हॉल टिकट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 21 जून को नीट यूजी री एग्जाम आयोजित किया जाना है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस के जरिये बताया था कि री एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।

RE NEET 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? How to download NEET Admit Card:

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से RE NEET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स डालें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • कई प्रिंटआउट निकाल लें।

NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इसके जारी होने के बाद आज ही शेयर किया जाएगा। हॉल टिकट पाने के लिए उम्मीदवारों को बस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और अपनी डिटेल्स डालनी होंगी।

NTA ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए NEET 2026 परीक्षा में ये बदलाव किए है-

NEET UG 2026 परीक्षा की अवधि में बदलाव: NTA ने NEET परीक्षा की अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है। परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

रफ वर्क (rough work) के पेज दोगुने किए गए- NEET प्रश्न पत्र बुकलेट में अब रफ वर्क के लिए चार पेज होंगे, दो शुरुआत में और दो आखिर में।

नीचे NEET परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव देखें-

  • परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • प्रश्न पत्र और OMR शीट में रफ काम के लिए 4 पेज होंगे।

क्या NTA, RE NEET एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बारे में कोई मैसेज भेजेगा ?

NTA, RE NEET एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बारे में कोई मैसेज नहीं भेजेगा। उम्मीदवारों को NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखनी होगी। हॉल टिकट पाने के लिए आपको NEET लॉगिन 2026 का इस्तेमाल करना होगा।

क्या RE NEET एडमिट कार्ड 2026 जारी होने में देरी होगी ?

अभी तक की जानकारी के मुताबिक RE NEET एडमिट कार्ड 2026 के कल, 14 जून तक जारी होने की उम्मीद है। हॉल टिकट जारी होने में देरी या इसे टालने के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article