NEET UG Round 2 Seat Allotment Result 2026 Released: नीट यूजी सीट अलॉटमेंट राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Round 2 Seat Allotment Result 2026) खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वो ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NEET UG Round 2 Seat Allotment Result: ऑल इंडिया कोटा की 15% सीटें
बता दें राउंड 2 की काउंसलिंग प्रोसेस में 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें और डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, AFMC, AIIMS संस्थानों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में JIPMER कैंपस की 100 प्रतिशत सीटें शामिल हैं। बता दें इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट प्रोसेस 3 सितंबर को शुरू हुई थी, जबकि चॉइस फिलिंग विंडो 9 सितंबर, 2026 तक खुली रही। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।
NEET UG Round 2 Seat Allotment Result: ऐसे देखें नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG Round 2 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET UG Round 2 Counselling Schedule: नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
- रजिस्ट्रेशन और पेमेंट - 3 सितंबर से 8 सितंबर, 2026
- चॉइस फिलिंग - 3 सितंबर से 9 सितंबर, 2026
- सीट अलॉटमेंट प्रोसेस - 9 सितंबर से 10 सितंबर, 2026
- राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का नतीजा - 11 सितंबर, 2026
- अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग - 12 सितंबर से 18 सितंबर, 2026
- जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स का वेरिफिकेशन - 19 सितंबर, 2026
- एकेडमिक सेशन की शुरुआत -15 सितंबर, 2026
NEET UG Round 2 Seat Allotment Result: 9 और 10 सितंबर को सीट अलॉमेंट प्रक्रिया
एमसीसी के शेड्यूल के मुताबिक सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर के बीच हुई, जिसके बाद 11 सितंबर को नतीजे जारी किए गए। जिन उम्मीदवारों को सीटें मिली हैं, उन्हें तय समय के अंदर अपने संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा और एडमिशन की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
