एजुकेशन

NEET UG 2025 Registration: जारी हुआ नीट यूजी नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई, 4 मई को होगी परीक्षा

NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है।

Image

NEET UG 2025

NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा का नोटिफिकेशन (NEET UG Notification 2025) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आज यानी 7 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नीट यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 9 मार्च से 11 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

NEET UG Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 720 अंकों के 180 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

How to apply for NEET UG 2025

  • नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी 2025 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन की लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

NTA NEET UG 2025: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के लिए 7 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 1700 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के अभ्यर्थियों को 1600 और एसएसी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article