एजुकेशन

UP Police Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट ऐसे करें चेक, 17 अगस्त से DV और PST, सितंबर में होगी PET

UP Police constable Result 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 21,92,236 अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। प्रदेश के 75 जिलों में 1183 परीक्षा केंद्रों पर 8 से 10 जून के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा के जरिए 32,679 पद भरे जाएंगे।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट कब जारी होगा

UP Police constable Result 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 21,92,236 अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रदेश के 75 जिलों में 1183 परीक्षा केंद्रों पर 8 से 10 जून के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा के जरिए 32,679 पद भरे जाएंगे। लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की वजह से इसे देश की सबसे बडी पुलिस भर्ती परीक्षा कहा जा रहा है।

UP Police Constable Result Date 2026: केवल 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • स्टेप 1: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने के साथ ही फिजिकल यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है। लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। पीईटी पीएसटी में वे ही शामिल हो सकेंगे जो परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे। जानकारी दी गई है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा PET सितंबर में होगी। जबकि 17 अगस्त से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।

लिखित परीक्षा परिणाम हेतु लिंक- https://upcons2025.com/conwrittentest2025/Loginpage.aspx

इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम प्रकाशित होने के पश्चात अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंक बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी तिथि एवं प्रक्रिया से यथा समय अवगत कराया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करें ।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article