एजुकेशन

NEET UG Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 26, 2023, 03:46 PM IST

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

NEET UG 2023

Photo : iStock

NEET UG Result 2023, NTA NEET UG Result 2023 at neet.nta.nic.in: नीट यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्टन- यूजी (NEET) 2023 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET UG Result 2023: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा कुल 513 केंद्रों पर इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में हुई थी। इस साल नीट यूजी के लिए कुल 20 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।

NTA NEET UG Result 2023: कब जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी रिजल्ट 20 जून तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि एनटीए पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। सभी स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download NEET UG Result 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टू़डेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Exam 2023: यूजी कोर्स में मिलेगा दाखिला

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से अंडर ग्रैजुएट मेडिकल प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। इससे पहले नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई 2022 को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक हुई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article