एजुकेशन

NEET UG 2023: नीट यूजी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका, ऐसे दें चुनौती

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 6, 2023, 08:21 AM IST

NEET UG 2023, NEET UG Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ अभ्यर्थी आज यानी 6 जून तक ही ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Image

NEET UG Answer Key 2023

Photo : iStock

NEET UG 2023, NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो नीट यूजी आंसर-की 2023 के खिलाफ आज यानी 6 जून की रात 11.50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

NEET UG 2023: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा देश के 499 और विदेश के 14 शहरों में कुल 4097 केंद्रों पर हुई थी। नीट यूजी परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में हुई थी।

NEET UG Answer Key 2023: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

नीट यूजी परीक्षा में इस साल कुल 20,87,449 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। यदि आपको किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो आज रात तक नीट यूजी आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।

How to raise objection against NEET UG Answer Key 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीट यूजी आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • नीट यूजी आंसर-की के साथ अपनी प्रतिक्रिया सत्यापित करें।
  • चुनौती टैब का चयन करें और उस प्रश्न आईडी को चिह्नित करें जिसके विरुद्ध आप चुनौती देना चाहते हैं।
  • अपनी शिकायतें जमा करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
NTA NEET UG Result 2023: जून में आएगा रिजल्ट

नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही एनटीए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा जून के आखिरी सप्ताह में कर दी जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article