एजुकेशन

NEET UG 2023 परीक्षा सिटी स्लिप हुई जारी, जानिए neet.nta.nic.in से कैसे करें डाउनलोड

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 30, 2023, 08:13 PM IST

NEET UG City Slip 2023 Released: नीट यूजी 2023 की परीक्षा सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in की मदद से जारी की गई है। यहां पर आधिकारिक वेबसाइट की मदद से इस शहर पर्ची को डाउनलोड करने के स्टेप्स देखे जा सकते हैं। उम्मीदवार इनको ध्यान से चेक करके फॉलो कर सकते हैं।

Image

NEET UG 2023 परीक्षा सिटी स्लिप हुई जारी, जानिए neet.nta.nic.in से कैसे करें डाउनलोड

NEET UG 2023 City Slip Released 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET) UG 2023 एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप 30 अप्रैल को जारी हुई थी। इसको लेकर उम्मीदवार NEET UG 2023 सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in की मदद से जाकर अपने लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

NEET UG 2023 Exam City Slip : जानिए कैसे डाउनलोड करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर NEET परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लिंक को ओपन करें।

यहां से अपने लॉग इन विवरण को भी दर्ज कर लें।

आपकी परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

नीट यूजी की सिटी स्लिप को डाउनलोड करके भविष्य के लिए अपने पास प्रिंटआउट निकाल लें।

एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से 7 मई 2023 को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नीट प्रवेश परीक्षा पूरे भारत के साथ-साथ भारत के बाहर के शहरों में लगभग 499 शहरों में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article